न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 17 Apr 2022 03:21 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन सरकार कुंभकर्ण की नींद में सोई है।
राजस्थान में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध और दुष्कर्म की वारदात को लेकर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मूंदड़ा बीकानेर महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने बीकानेर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अलका मूंदड़ा ने कहा कि हमारा विश्वास है कि जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं लेकिन अशोक गहलोत राज में नारी की पूजा तो छोड़िए छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत हमारे मुख्यमंत्री हैं। छोटी-छोटी बच्ची के साथ प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है लेकिन राजस्थान की सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। महिला अपराध को लेकर भाजपा ही नहीं बल्कि हर पार्टी, हर धर्म और समाज की महिला को इसका विरोध करना चाहिए। जो सरकार आधी आबादी को सुरक्षित नहीं रख सकती, वह किसी काम की नहीं।
अलका मूंदड़ा ने यह भी कहा कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस के राज में महिलाओं का अपमान हो रहा है। आने वाले दिनों में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे आपराधिक घटनाओं के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन भी करेगी। राजस्थान की जनता कांग्रेस के झूठे वादों और इरादों को समझ गई है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।