राशि के अनुसार इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, हर मनोकामना होगी पूरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

ज्योतिष में सिर्फ आपके ग्रहों का ही गणित सम्मिलित नहीं है, बल्कि यहां तो आपकी दिक्कतों के निवारण के भी कई उपायों को लेकर भी कई खास बातें हैं। जिसमें रत्नों से लेकर पूजा, यंत्र एवं मंत्र तक से समस्याओं का निदान किया जाता है। ऐसे में ज्योतिष के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर व्यक्ति अपनी राशि के मुताबिक, मंत्र जाप करे तो निसंदेह जल्द कामयाबी प्राप्त होती है। साथ ही मंत्र पाठ से व्यक्ति कई तरह के संकट से मुक्त रहने के अतिरिक्त आर्थिक तौर पर भी संपन्न हो जाता है।

वही इसके साथ ही जो लोग मंत्र जाप कर रहे मनुष्य के मार्ग में अड़चन पैदा करते रहे होते हैं वे भी कमजोर हो जाते हैं। पंडित के मुताबिक, राशि के अनुसार अचूक दिव्य मंत्र, इस प्रकार के हैं कि इन्हें जपने के पश्चात् किसी दूसरी चीज की जरुरत ही नहीं रह जाती है। इनमें किसी एक मंत्र का रोज एक माला जाप करना है…

ऐसे समझें राशि के मुताबिक मंत्र:-

1. मेष राशि:
: ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:।।
: ॐ हनुमते नम:।।

2. वृषभ राशि:
: ॐ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम:।।
: देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌’। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥

3. मिथुन राशि:
: ॐ क्लीं कृष्णायै नम:।।
: ॐ गं गणपतये नम:।।

4. कर्क राशि:
: ॐ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम:।।
: नम: शिवाय ॐ नम: शिवाय।।

5. सिंह राशि:
: ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम:।।
: ऊँ सूर्याय नम:।।

6. कन्या राशि:
: ॐ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:।।
: श्री गणेशाय नम:।।

7. तुला राशि:
: ॐ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:।।
: ॐ महालक्ष्म्यै नमः।।

8. वृश्चिक राशि:
: ॐ नारायणाय सुरसिंहायै नम:।।
: ॐ रामदूताय नम:।।

9. धनु राशि:
: ॐ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:।।
: ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय।।

10. मकर राशि:
: ॐ श्रीं वत्सलायै नम:।।
: ऊँ शं शनैश्चराय नम:।।

11. कुंभ राशि:
: ॐ श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:।।
या रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

12. मीन राशि:
: ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:।।
: ॐ नमो नारायण।।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here