रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों के बीच तेजी से वायरल हो रहा नीतू कपूर का ये वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड शादी का हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। भाई हो भी क्यों न ये शादी बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर और कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर की जो है। बीते कुछ दिनों से रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी का बज बना हुआ है। हर तरफ अलिया और रणबीर की शादी की ही चर्चा हो रही है। कभी उनकी की शादी की तारीख को लेकर खबरें आ रही हैं तो कभी वेन्यू, हनीमून और गेस्ट लिस्ट को लेकर।

खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। हालांकि सच क्या है इस बारे में भट्ट और कपूर परिवार दोनों ने चुप्पी साधी हुई है। लेकिन इसी बीच अब रणबीर कपूर की मां यानी एक्ट्रेस नीतू कपूर का रिएक्शन सामने आया है। यहां देखें वीडियो…

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों के बीच नीतू कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर ने बेटे की शादी के सवाल पर जो रिएक्शन दिया उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू कपूर जैसे ही शूट से बाहर आती हैं पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। इस दौरान हर कोई उनसे एक ही सवाल पूछते हैं कि रणबीर की शादी की तारीफ क्या है? ये सुनते ही नीतू कपूर बड़ा ही अजीब रिएक्शन देती हैं। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि पैपराजी उनसे पूछते हैं, नीतू जी सब पूछ रहे हैं कि तारीख कब है’ वो कहती हैं किसकी, इस पर पैपराजी कहते हैं आरके सर की शादी की तारीख। ये सुनते ही नीतू करती हैं तारीख है कुछ, भगवान जानें।’ इतना कहते हुए वह आगे बढ़ जाती हैं।

नीतू कपूर के इस वीडियो पर लगातार यूजर्स के रिक्शन आ रहे हैं। इस पर कोई नीतू के रिएक्शन को ओवर एक्टिंग बता रहा है तो कई वाकई में शादी की तारीख जानने के लिए बेकरार नजर आ रहा।

आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि शादी से पहले रणबीर कपूर बैचलर पार्टी देंगे। जिसमें शामिल होने के लिए आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर सहित रणबीर के कुछ बॉलीवुड के बाहर के दोस्त भी शामिल होंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here