एक्टर सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर हुई करोड़ों की चोरी, ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए चोर – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

 एक्टर सोनम कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। सोनम उनके और पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। ये घटना फरवरी महीने की बताई जा रही है जब सोनम कपूर के ससुराल वालों ने तुगलक रोड थाना पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने खबर को अबतक दबा कर रखा था। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल आरोपियों को सुराग हाथ नहीं लगा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित घर में सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा, सास प्रिया आहूजा और आनंद आहूजा की दादी सरला आहूजा अपार्टमेंट में रहती हैं। इस घर से चोर 1.41 करोड़ की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए। सोनम की सास ने तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनके स्टाफ से मामले में पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दिल्ली पुलिस 25 कर्मचारियों, 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने शिकायत पर मामला (एफआईआर नंबर 41/22) दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब एक वर्ष की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तुगलक रोड़ थाने की कइ पुलिस मामले की जोर-शोर से तलाश कर रही हैं। सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा अपने चाचा सुनील के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं। वह अक्सर आते-जाते रहते हैं। पीड़ित परिवार का सांई एक्सपोर्ट कपड़ों की कंपनी की है।

इस बीच, सोनम और आनंद इस समय मुंबई में हैं। ये कपल अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट के साथ सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की। इसके बाद तो मानो बॉलीवुड और फैंस के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई। करीना, जाह्नवी, खुशी हर कोई उन्हें विश करने लगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here