हार के बाद भी नहीं कम हुई कप्तान विलियमसन की मुश्किलें, स्लो-ओवर रेट की वजह से लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

 सनराइजर्स हैदराबदा को राजस्थान के खिलाफ मैच में 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पूरे मैच में राजस्थान की टीम हैदराबाद पर हावी रही। लेकिन हार के बाद भी कप्तान विलियमसन की मुश्किलें कम नहीं हुई और उनपर स्लो-ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस सीजन में अब वे दूसरे कप्तान बन गए हैं जिनपर स्लो ओवर रेट के कारण फाइन लगाया गया है। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर भी फाइन लगाया गया था।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि कोई कप्तान दोबारा यही गलती करता है तो यह फाइन बढ़कर दोगुणा हो सकता है। यदि ये गलती तीसरी बार होती है तो जुर्माने के साथ एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है। राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान कई बार विलियमसन को अपने गेंदबाजों को जल्दी ओवर पूरा करने के लिए इशारे करते भी देखा गया इससे साफ होता है कि कहीं न कहीं उनके दिमाग में इस बात को लेकर चिंता थी और हुआ भी यही। ऐसे में बाकी कप्तानों के लिए ये एक चेतावनी है जिसे वे अपने आप पर लागू कर सकते हैं क्योंकि अभी ती सीजन शुरू ही हुआ है।

इससे पहले एमसीए के स्टेडियम में खेले गए मैच में ओस का प्रभाव बहुत कम दिखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने कप्तान संजू सैमसन के शानदार 55, देवदत्त पाडिक्कल के 41, जोस बटलर के 35 और हेटमायर के 32 रनों की पारी की बदौलत इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 210 रन बनाया। जवाब में हैदराबाद की टीम कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आई। कप्तान केन विलियमसन से सबसे ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन वे दूसरे ही ओवर में केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद की तरफ से सर्वाधिक रन एडेन मार्करम के बल्ले से निकले जिन्होंने 57 रन की पारी खेली। हैदराबाद का अगला मैच 4 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स से होगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here