‘यूक्रेन में रूसी कार्रवाई से कथित तौर पर न्यूक्लियर सिक्योरिटी को लेकर फैलाई जा रही खबरें हैं फर्जी: एनाटोली एंटोनोव – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

अमेरिका में रूस के राजदूत एनाटोली एंटोनोव (Anatoly Antonov) ने यूक्रेन में न्यूक्लियर सिक्योरिटी को लेकर दी जा रही खबरों का खंडन किया है। एंटोनोव ने कहा, ‘यूक्रेन में रूसी कार्रवाई से कथित तौर पर न्यूक्लियर सिक्योरिटी को लेकर फैलाई जा रही खबरें फर्जी हैं। देश में न्यूक्लियर पावर प्लांट (NPPs) की आपरेटिंग यूनिट सामान्य तरीके से काम कर रहीं हैं।

राजनयिक मिशन के टेलीग्राम चैनल पर डाले गए अपने संदेश में राजदूत एंटोनोव ने कहा, ‘विशेष आपरेशन के दौरान रूस की सशस्त्र सेना ने यूक्रेन के न्यूक्लियर सुविधाओं चेर्नोबिल (Chernobyl) और जपोरोझाइ (Zaporozhye) का अधिकार अपने हाथों में ले लिया ताकि कोई अन्य आतंकी संगठन इस पर काबिज न हो सके।

उन्होंने बताया रूस की ओर से NPPs की गतिविधियों में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया गया है केवल इनकी सुरक्षा की गई है। इसलिए न्यूक्लियर सिक्योरिटी को किसी तरह का खतरा नहीं है। एंटोनोव ने कहा, ‘पावर यूनिट सामान्य तरीके से काम कर रहीं हैं। इनकी सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं है। रेडिएशन मानिटरिंग सिस्टम पूरी तरह काम कर रही है। रेडियोएक्टिव मटीरियल के रिलीज की कोई संभावना नहीं है। इसकी पुष्टि IAEA द्वारा की गई है।’

बता दें कि अभी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी परमाणु केंद्रों की सुरक्षा के मुद्दे पर अधिकारियों से बातचीत के लिए यूक्रेन दौरे पर हैं। IAEA ने मंगलवार को बताया कि ग्रासी के यूक्रेन दौरे का उद्देश्य वहां के परमाणु केंद्रों की सुरक्षा के लिए मदद सुनिश्चित करना है। इसमें IAEA के विशेषज्ञों को यूक्रेन भेजने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए जरूरी सामग्री की आपूर्ति व केंद्रों की निगरानी की व्यवस्था शामिल है। यूक्रेन के चार सक्रिय परमाणु ऊर्जा केंद्रों में 15 परमाणु रिएक्टर हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here