नवरात्रि के दौरान या बाद में मिले रहे ऐसे संकेत तो मां दुर्गा की कृपा से खुशियों से भर जाएगी आपकी झोली – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. मां दुर्गा की पूजा-उपासना करने के लिए यह सर्वोत्‍तम समय होता है. साल में 4 बार नवरात्रि आती हैं, इनमें से 2 प्रत्‍यक्ष और 2 गुप्‍त नवरात्रि होती हैं. साल की पहली नवरात्रि चैत्र महीने में आती हैं. इस साल 2 अप्रैल 2022, शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं. 

बेहद शुभ होते हैं ये संकेत 

नवरात्रि के पहले दिन घटस्‍थापना की जाती है और फिर 9 दिनों तक पूजा, मंत्र जाप आदि किए जाते हैं. मां दुर्गा यदि प्रसन्‍न हो जाएं तो जीवन को खुशियों से भर देती हैं. इसके संकेत हमें कई तरीकों से मिलते हैं. आज हम ऐसे संकेतों के बारे में जानते हैं जो नवरात्रि के दौरान या इसके बाद मिलें तो समझ लें कि आप पर माता की जमकर कृपा होने वाली है. यह संकेत मिलना माता की पूजा का फल मिलने का इशारा है. 

– यदि नवरात्रि के दौरान या बाद में सपने में उल्‍लू दिखे तो यह मां लक्ष्‍मी के आपके घर में आगमन होने का संकेत है. यानी कि आपको ढेर सारा पैसा मिलने वाला है जो आपके जीवन को बेहतर बनाएगा. 

– इसी तरह नवरात्रि के दौरान या बाद में नारियल, हंस या कमल के फूल का सुबह-सुबह दिखना भी मां दुर्गा की आप पर कृपा होने का इशारा है. यह संकेत किस्‍मत चमकाने वाला साबित हो सकता है.

– नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन घर से निकलते ही आपको गाय दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है. खासतौर पर मंदिर से निकलने के बाद गाय दिखे तो मान लीजिए कि माता रानी आपकी मनोकामना जल्‍द ही पूरी करने वाली हैं. 

– इसके अलावा सपने में पूर्णिमा का चंद्रमा, गंगा नदी, सूर्य, शिवलिंग, कन्‍या, मोर, दीपक, महल, फूलों की माला, रुद्राक्ष आदि का दिखना भी बहुत शुभ होता है. यह मंत्र के सिद्ध होने का इशारा है. इसके अलावा खुद को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना खाते हुए देखना भी बहुत शुभ होता है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here