आज से RBI में 300 से अधिक पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

RBI Grade B Recruitment 2022: बैंकों के बैंक भारतीय रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले स्नातकों के लिए खुशखबरी। आरबीआइ में 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 28 मार्च 2022 से शुरू हो गयी है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org.in पर कैरियर सेक्शन में उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आरबीआइ ग्रेड बी परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जानी वाली इस भर्ती के अंतर्गत अधिकारियों और सहायक प्रबंधकों के रिक्त कुल 303 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आरबीआइ ग्रेड बी भर्ती के लिए वे अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में 18 अप्रैल 2022 की शाम 6 बजे तक सबमिट कर सकेंगे। साथ ही, इसी तारीख तक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भी भुगतान कर लेना होगा और अपने सबमिट किए गए अप्लीकेशन में जरूरी संशोधन या त्रुटि सुधार भी निर्धारित अंतिम तिथि करना होगा। हालांकि, इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन का प्रिटआउट 28 मई 2022 तक ले सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

आरबीआइ द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक, ग्रेड बी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण किया होना चाहिए। हालांकि, न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक न हो। योग्यता से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी और भर्ती के अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here