विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज श्रीलंका के वित्त मंत्री से की मुलाकात, कहा-आर्थिक सहयोग बढ़ाएगा भारत… – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज श्रीलंका के वित्त मंत्री तुलसी राजपक्षे से मुलाकात की। राजपक्षे से बैठक के दौरान उन्होंने वहां की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा की और भारत द्वारा पूर्ण समर्थन देने की बात कही। जयशंकर ने कहा कि श्रीलंका हमेशा से भारत का साथी रहा है और हम नेबरहुड फर्स्ट की अपनी नीति के अनुसार ही काम करते रहेंगे।

आर्थिक सहयोग बढ़ाएगा भारत

जयशंकर अपनी इस यात्रा में श्रीलंका में विदेश मंत्री से भी मिलने वाले हैं और जानकारी के अनुसार वह कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। हालांकि इन बैठकों का मुख्य मुद्दा इस बार आर्थिक समस्या को झेल रहे श्रीलंका को उभारना ही होगा।

BIMSTEC सम्मेलन में होंगे शामिल

विदेश मंत्री इस दौरे में 5वें बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें कि इस बार इस सम्मेलन की मेजबानी श्रीलंका ही कर रहा है। बता दें कि BIMSTEC (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रीय देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इस संगठन में भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड और नेपाल शामिल हैं। मौजूदा समय में श्रीलंका इस संगठन का अध्यक्ष है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here