कोरोना पॉजिटिव हुई अभिनेत्री लारा दत्ता, बीएमसी ने घर को किया सील – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

कोरोना के मामले कम हो रहे हैं और धीरे-धीरे कोरोना से संबंधित नियमों में ढील दी जाने लगी है। लेकिन चौथी लहर की आशंका ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान हो चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना को लेकर बिल्कुल भी कोताही ना बरती जाए। इस बीच बॉलीवुड से कोरोना को लेकर खबर आई है। अभिनेत्री लारा दत्ता का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने कदम उठाते हुए उनके घर को सील कर दिया है और उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

बीएमसी ने शुक्रवार को लारा दत्ता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका घर सील कर दिया है। ई-टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लारा दत्ता का कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सूत्र ने बताया कि उनका परिवार वायरस की चपेट में नहीं आया है। 

लारा का पोस्ट

खबर लिखे जाने तक लारा दत्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही सेलिना जेटली के बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया। 

ओटीटी पर बिजी

लारा दत्ता की फिल्मों की बात करें तो वह पिछली बार अक्षय कुमार के सथ बेलबॉटम में नजर आई थीं। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में थीं। फिल्म में लारा दत्ता को देखकर पहचान पाना मुश्किल था। फिल्मों के अलावा लारा दत्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिजी हैं। उनकी हालिया वेब सीरीज Hiccups and Hookups, हुकअप और कौन बनेगगी शिखरवटी थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here