ऋषिकेश में घूमने आए चार दोस्‍तों की ये ट्रिप जों दे गई कभी न भूलने वाला जख्‍म, दो की हुई मौत, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

 ऋषिकेश में घूमने आए चार दोस्‍तों को उनकी ये ट्रिप कभी न भूलने वाला जख्‍म दे गई। वह अपने अन्‍य दो दोस्‍तों के साथ यहां गंगा में नहाने के लिए गए और उन्‍हें हमेशा के लिए खो दिया।

दो युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम बीच के समीप गंगा में डूब कर गाजियाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ यहां घूमने आए थे। पुलिस ने युवकों के स्वजन को सूचना भेज दी है। पुलिस के मुताबिक शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी छह युवक शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश घूमने आए थे।

वह तपोवन के लक्ष्मण झूला स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल में जलपान के बाद सभी युवक गंगा में नहाने के लिए तपोवन और नीम बीच के मध्य एक घाट पर चले गए। चारों युवक यहां एक दूसरे का हाथ पकड़कर घाट पर नहाने लगे। तभी सुबह 11 बजे अचानक उनके पैर के नीचे से रेत फिसल गई और दो युवक गहरे पानी में उतर गए।

दोनों ने बाहर आने की काफी कोशिश की

चार युवक तो किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन रजत खन्ना (21 वर्ष) पुत्र अनुज खन्ना तथा शुभम (25 वर्ष) पुत्र पदम सिंह दोनों निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश गहरे पानी में डूब गए। दोनों ने बाहर आने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उनके अन्य साथियों ने चीख पुकार मचाई तो गंगा की दूसरी ओर बोट संचालकों की निगाह उन पर पड़ी।

उन्होंने तत्काल अपनी रेस्क्यू बोट मौके पर भेजी। वहां से राफ्टिंग करके आ रहे पर्यटकों ने भी अपनी राफ्ट मौके पर रेस्क्यू के लिए रोक दी। इस बीच मुनिकीरेती थाने से जल पुलिस व गोताखोर की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू चलाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला। 108 आपात सेवा की मदद से दोनों युवकों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि सभी छह युवक घूमने के लिए यहां आए थे, जिनमें से दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हुई है। दोनों युवकों के स्वजन को इसकी सूचना दे दी गई है। फिलहाल दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here