कैमरे में कैप्चर हुआ रणबीर कपूर के मोबाइल फोन का वॉलपेपर, इस खास शख्स को हर पल रखते हैं नजरों के सामने… – 24×7 Khabre Fatafat

0
74

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ​हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनें रहते हैं। वहीं फैंस भी एक्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा से जानने के लिए क्रेजी रहते हैं। फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें हो या फिर पर्सनल लाइफ से उनके चाहने वाले हर नई अपडेट जानना चाहते हैं। इसी बीच अब रणबीर के मोबाइल फोन के वॉलपेपर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में रणबीर कपूर एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान उनके मोबाइल का वॉलपेपर कैमरे में कैप्चर हो गया। आइए देखते हैं कि किस खास की तस्वीर को रणबीर ने अपना वॉलपेपर बनाया है।

एक्टर रणबीर कपूर को सोमवार को एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त स्पॉट किया गया था। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। फोटोग्राफर्स ने उनकी कई सारी तस्वीरें क्लिक कीं। इसी दौरान उनकी एक खास तस्वीर क्लिक हो गई जिसमें उनके मोबाइल फोन का वॉलपेपर भी कैप्चर हो गया। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर की एक खास तस्वीर को अपना वॉलपेपर बनाया है। ऋषि की ये वो तस्वीर है जिसे उन्होंने 2018 में दुबई के लिए जा रही एक फ्लाइट से शेयर किया था। इस वॉलपेपर से साफ पता चल रहा है कि आज भी रणबीर अपने पिता को काफी मिस करते हैं। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर दुबई जाते वक्त फ्लाइट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान ऋषि कपूर ने फ्लाइट में ड्रिंक्स एन्जॉय करते दिखे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैं उड़ रहा हूं और एयरक्राफ्ट 40 हजार फीट की ऊंचाई पर है। अमीरेट्स फ्लाइट EK702 अभी मॉरीशिस से दुबई जा रही है। चीयर्स रणबीर! तुम्हें नहीं पता है कि तुम्हारे माता-पिता को तुम पर कितना गर्व करते हैं। शुक्रिया और गॉड ब्लेस यू। और भी अच्छा काम करो।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here