इस दिन है शीतला अष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त – 24×7 Khabre Fatafat

0
35

चैत्र मास आरंभ हो गया है। आप सभी को बता दें कि इस महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। जी हाँ और यह त्योहार होली के ठीक आठवें दिन पड़ता है। जी दरअसल इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। आप सभी को बता दें कि शीतला अष्टमी को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन शीतला माता को बासे भोजन का भोग लगाया जाता है लोग भी बासा भोजन ही ग्रहण करते हैं।

वहीं उत्तर भारत में इस त्योहार का खास महत्व है। यहाँ के लोग सप्तमी की रात में ही मातारानी के लिए हलवा पूड़ी का भोग तैयार कर लेते हैं और अष्टमी के दिन ये माता रानी को अर्पित किया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि कुछ जगहों पर गन्ने के रस में पकी रसखीर का भोग भी लगाया जाता है। इसे भी एक रात पहले ही तैयार कर लिया जाता है।

शीतला अष्टमी का शुभ मुहूर्त- आप सभी को बता दें कि इस बार बसौड़ा का पर्व 25 मार्च 2022, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रारंभ- 25 मार्च 2022, शुक्रवार रात 12:09 AM चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 25 मार्च 2022, शुक्रवार रात 10:04 PM।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here