अलवर: 12 साल पहले हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन में बाबा बनकर कर रहा था जीवनयापन

0
44

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:23 PM IST

सार

अलवर में एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को उज्जैन के महाकाल के मंदिर की गलियों से गिरफ्तार किया है।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हत्या का आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : Amar Ujala Digital

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

अलवर में साल 2003 में सरेराह एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी महात्मा का रूप बनाकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में छिपकर पुलिस से बचता रहा।

अलवर की राजगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर की गलियों से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र जाटव पुत्र जगदीश थाना लक्ष्मणगढ़ के मौजपुर गांव का रहने वाला है। जिस पर पांच हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे हैं। अपराधियों के बारे में गुप्त रूप से सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र जाटव 12 साल से फरार चल रहा था। जिसने साल 2003 में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी थी।    


थानाधिकारी राजगढ़ विनोद सांवरिया की टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिली की वह पीला भगवा कपड़ा पहन बाबा का रूप बनाकर उज्जैन में रह रहा है। सूचना पर विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम के सदस्यों ने अपना छुपाव करते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर की गलियों से उसे दस्तयाब कर अलवर लाकर कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here