उर्फी जावेद ने एक बार फिर सोशल मिडिया पर अपने ऑउटफिट को लेकर हुई ट्रोल – 24×7 Khabre Fatafat

0
42

टीवी की मशहूर अदाकारा उर्फी जावेद को होली के अवसर पर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस के चलते उर्फी जावेद हमेशा की भांति रिवीलिंग ड्रेस में नजर आई। उर्फी जावेद ने डार्क पर्पल कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसके कटआउट अपर पार्ट ने सबका ध्यान खींचा। उर्फी जावेद ने हवाईअड्डे पर पैपराजी को पोज दिए, अपने प्रशंसकों के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं, उर्फी ने अपने इस लुक को लाइट मेकअप, हाई हील्स एवं खुले बालों के साथ टीमअप किया था। 

वही उर्फी जावेद के इस लुक को हमेशा की भांति ट्रोल किया जा रहा है। उर्फी की कटआउट ऑउटफिट का लोगों ने मजाक भी उड़ाया है। एक व्यक्ति ने लिखा- कम से कम आज तो इसको नहीं दिखाते। होली खराब कर दी। वीडियो में उर्फी एक बच्चे संग तस्वीर क्लिक करा रही हैं, वहीं उसके पापा बेटी एवं उर्फी संग सेल्फी ले रहे हैं। इसका भी मजाक बनाया जा रहा है। एक शख्स ने लिखा- बच्चे को बिगाड़ देगी उर्फी। एक शख्स ने लिखा- इसे कोई पकड़े दे दो। वही एक शख्स ने लिखा- लानत ऐसे बाप पर जो इतना खुश हो कर ऐसी औरत के साथ अपनी बच्ची की पिक्चर ले रहा है। 

 
वही अब तो उर्फी को भी ट्रोलिंग की आदत हो गई है। वैसे भी उन्हें लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता है। वो वहीं करती हैं जो चाहती हैं। अपने फैशन के साथ प्रयोग करना वे नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी टॉपलेस तस्वीर साझा की थी, जिसने प्रशंसकों के बीच धमाल मचा दिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here