होली के दिन पान के पत्ते से करें ये उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

होली का पर्व आने वाला है और इस पर्व को हर हिन्दू उत्साह के साथ मनाता है। होली का पर्व इस साल 18 मार्च को मनाया जाने वाला है, वहीं इसके ठीक एक दिन पहले होलिका दहन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं होली के चमत्कारिक उपाय, जो आप आसानी से कर सकते हैं और इससे आपको लाभ होगा। 

* अगर आप मानसिक तनाव से ग्रसित हैं तो होली की रात चन्द्रमा को दूध का अर्घ्‍य देकर कोई सफेद मिष्ठान अर्पण करें। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।

* आप सभी को बता दें कि होलिका दहन में सभी घर वालों को शामिल होना चाहिए और तीन परिक्रमा लेते हुए पीली सरसों, अलसी और गेहूं की बालियां अग्नि में डालनी चाहिए। इससे ग्रह अनुकूल होंगे, घर में शुभता आएगी।

* कहा जाता है अगर किसी रोग से ग्रसित हैं, तो पान का पत्ता, एक गुलाब का ताज़ा फूल और कुछ बताशे लेकर रोगी के ऊपर से 31 उतार लें और उतारने के बाद इसे किसी चौराहे पर रखकर आ जाएं। आते वक्त पीछे मुड़कर न देखें।

* ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जलती हुई होलिका की राख लेकर एक लोहे की कील से अपने केस नंबर और शत्रु का नाम एक कागज पर लिख दें और उसे होलिका की अग्नि में दहन कर दें। आपको केस से निजात मिल जाएगी और आपको लाभ होगा। 

* अगर रोजगार की समस्या हो तो होली वाली रात को एक नींबू लेकर किसी चौराहे पर जाएं और उसे काट कर चार टुकड़े कर दें। उसके बाद इन चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें और घर वापस जाएं। ध्यान रहे आते वक्त पीछे मुड़कर न देखें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here