‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑनलाइन हुई लीक, इस ऐप पर अब भी है उपलब्ध – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

भारत में द कश्मीर फाइल्स को लेकर बहुत विवाद चल रहा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी कर रही है. किन्तु, अब द कश्मीर फाइल्स को लेकर फिल्म निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर आई है. द कश्मीर फाइल्स फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. लोग इसे बहुत आसानी से डाउनलोड कर पा रहे हैं. इस फिल्म की फाइल को मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है. इसके अतिरिक्त इसे कई वेबसाइट्स पर भी अपलोड किया गया है. 

वही द कश्मीर फाइल्स के दो साइज को उपलब्ध करवाया गया है. एक फाइल का साइज तकरीबन 512MB का है. इस साइज में 480P रेज्योलूशन को उपलब्ध करवाया गया है. इसकी दूसरी फाइल का साइज 1.4GB का है. इसकी क्वालिटी 480P से अच्छी है. वही दोनों ही फाइल हॉल प्रिंट हैं. मतलब देखने से पता चल रहा है कि इसे सिनेमा हॉल में रिकॉर्ड किया गया है. टेलीग्राम के कई चैनल्स पर ये मौजूद है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है ऐसे में फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से निर्माताओं को झटका लगा है. 

वही टेलीग्राम के अतिरिक्त द कश्मीर फाइल्स वैसी वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध है जहां पर कई फिल्मों को रिलीज होने के साथ अपलोड कर दिया जाता है. हालांकि, वेबसाइट से आम इंटरनेट यूजर के लिए फिल्म डाउनलोड करना थोड़ा मुश्किल होता है. किन्तु टेलीग्राम से इसे सरलता से डाउनलोड किया जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, फिल्म निर्माता ऐसी वेबसाइट्स एवं टेलीग्राम के चैनल्स पर एक्शन लेकर फिल्म को लीगली डिलीट करवा सकते हैं. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस फिल्म फाइल को एक्सेस किया जा सकता था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here