लंदन किड्स प्री-स्कूल में होली उत्सव मनाया गया।

0
51

 

जोधपुर, लंदन किड्स प्री स्कूल की जोधपुर सिटी ब्रांच में आज प्री – स्कूल के बच्चो के साथ फूलों से होली खेली गई। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के सभी बच्चों ने खूब आनंद लिया और गुलाल और फूलों से होली खेली और डांस भी किया। साथ ही स्कूल की तरफ से सभी बच्चों होली के गिफ्ट दिए।
स्कूल के संस्थापक अमित व्यास और प्रिंसिपल रीशा केवलिया ने बताया की लंदन किड्स स्कूल यूके कांसेप्ट प्री स्कूल चैन है और इसकी पूरे भारत में 450 से अधिक शाखाएं है उनमें से एक जोधपुर सिटी में कबूतरों के चौक में भी स्थित है। कोरोना काल के चलते पिछले कुछ वर्षों से इस स्कूल को बंद रखा गया, लेकिन इस वर्ष बच्चो में त्यौहारों को लेकर विशेष उत्साह होने के कारण होली उत्सव मनाया गया।


इस दौरान स्कूल के बच्चो को हैंड पेंटिंग, थंब पेंटिंग, स्पलेश कलर की एक्टिविटी करवाई गई, जिससे बच्चे कुछ सीख अपना आत्मविश्वास बढ़ा सके। इस कार्यक्रम में स्कूल की टीचर श्रद्धा बोहरा, हंसा व्यास, दीपिका व्यास और प्रभा जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here