जोधपुर : 89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम के पौधे बरामद, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
22

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:53 PM IST

सार

राजस्थान पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास अवैध डोडा पोस्त और अफीन के पौधे बरामद किए हैं। पकड़ा गया एक आरोपी अपने घर के पास ही अफीम की खेती कर रहा था।  

ख़बर सुनें

जोधपुर पुलिस ने मंगलवार को  89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम बरामद कर चार तस्कारों को गिरफ्तार किया है।  डोडा पोस्त के परिवहन में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली  को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त और अफीम के पौधे के साथ पुखराज (22) पुत्र मगाराम, दुर्गाराम (25) पुत्र मगाराम निवासी सियोलनगर पुलिस थाना भोजासर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से डोडा पोस्त परिवहन में उपयोग की गई ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 61 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। भोजाराम (32) पुत्र दीपाराम को पांच किलो डोडा पोस्त,  रेवंतराम (27) पुत्र गोमाराम के पास से  23 किलो डोडा पोस्त और 1930 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। आरोपी रेवंतराम अपने घर के पास ही अफीन की खेती कर रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर भोजासर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश उर्जाराम पुत्र पूनाराम निवासी सियोलनगर की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य तस्करों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here