आम आदमी को लगा झटका, खुदरा महंगाई 8 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

देश में एक बार फिर से महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोमवार को केंद्र द्वारा खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए गए. आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा महंगाई दर फरवरी महीने में 6.7 तक पहुंच गई है. जनवरी, 2022 में खुदरा महंगाई दर 6.01 फीसदी पर रही थी. वहीं, फरवरी, 2021 में यह 5.03 फीसदी पर रही थी.

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर फरवरी में बीते 8 महीने के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई है. इसकी वजह ये है कि पिछले महीने कच्चे तेल और खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी देखी गई. जानकारों के मुताबिक, खाद्य तेलों के दाम बढ़ने के साथ-साथ खुदरा और थोक महंगाई दर बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण मौजूदा वक्त में रूस और यूक्रेन के बीच में चल रहा युद्ध है.

हरी सब्जियों के दामों में उछाल

मुंबई के कुर्ला स्थित सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं की माने तो बीते 1 महीने में सभी प्रकार के हरी सब्जियों के दामों में ₹10 से ₹15 प्रति किलो का उछाल आया है. जिन हरी सब्जियों के दामों में प्रमुख तौर पर बढ़ोतरी देखी गई है उसमें मटर, बैंगन और शिमला मिर्च शामिल है. वहीं अगर दूसरी तरफ रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले आलू, प्याज और टमाटर के दामों की बात करें तो इस वक्त इन तीनों चीजों के दामों में स्थिरता बनी हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here