MP: सीएम शिवराज ने सदन में किया बड़ा ऐलान, इन लोगों का बिजली बिल होगा माफ – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

भोपाल: MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा के सदन में बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश के 88 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जाएगा. दरअसल, सोमवार को सीएम सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना वक्तव्य दे रहे थे, उसी समय उन्होंने यह बड़ा ऐलान किया. सीएम ने कहा कि कोरोना काल के वक़्त में आए बिजली बिलों को माफ किया जाएगा. कोरोना संकट के समय आए 88 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किए जाएंगे. इसकी राशि लगभग 6,400 करोड़ रुपए होगी. इसके साथ ही सीएम ने यह भी ऐलान किया है कि जिन व्यक्तियों ने इस के चलते बिजली बिल जमा कर दिए हैं उनकी राशि को आने वाले बिलों में समायोजित कर दी जाएगी. 

इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ’48 लाख उपभोक्ताओं ने समाधान योजना के अंतर्गत 189 करोड़ रुपए का बिजली बिल जमा किया था. अब वह यह महसूस ना करें कि हम तो ठगे गए अब हमारा क्या होगा. इसलिए मैं आज यह निर्णय भी ले रहा हूं कि उन्होंने जितने रूपये जमा किए हैं वह आगे बिजली के बिलों में समायोजित कर लिए जाएंगे.’

आपको बता दें कि हाल ही में 5 मार्च को अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया. सीएम ने घोषणा की कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहरों की रेटिंग के आधार पर सफाई कर्मचारियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके लिए निर्धारित किया गया है कि जिन शहरों की स्वच्छता रेटिंग 1 स्टार रहेगी वहां के सफाई कर्मियों को 1 हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here