आलिया के जन्मदिन पर ‘ब्रह्मास्त्र’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

आलिया भट्ट के जन्मदिन के खास अवसर पर ‘ब्रह्मास्त्र’ का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस नए पोस्टर में आलिया बहुत खास दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने आलिया भट्ट को खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्टर में आलिया खास प्रकार की शक्ति को दिखाती दिखाई दी है।  अमिताभ बच्चन ने पोस्टर शेयर करके लिखा है- “Iss Janamdin ke avsar par, milte hai unse jinke aane se chaar chaand lag jaate hain. Happy Birthday to the Light of Brahmāstra… Isha!” (इस जन्मदिन के अवसर पर, मिलते है उनसे जिनके आने से चार चांद लग जाते हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ की शक्ति इशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं…।)

इतना ही नहीं इस पोस्टर के साथ कारण जोहर ने लिखा है- मेरी प्यारी आलिया, इतना प्यार है कि मैं इसे लिखते समय आपके लिए महसूस करता हूं, लेकिन इतना सम्मान भी – आपकी अपार प्रतिभा के लिए सम्मान, एक कलाकार के रूप में आपका अविश्वसनीय विकास और आपके जीवन की सभी धड़कनों के माध्यम से इतना वास्तविक होने की आपकी क्षमता …

आलिया भट्ट स्टारर मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ अगले साल 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर भी हैं। पिछले वर्ष पोस्टर सामने आने पर रणबीर अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल हुए थे। वहीं यदि आलिया भट्ट की सुपरहिट मूवीज के बारें में बात की जाए तो अब तक ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी’, ‘गली ब्वॉय’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी कई फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही आलिया ना सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here