न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:55 PM IST
सार
पाली सीएमएचओ आरपी मिर्धा पर महिला डॉक्टर ने बदसलूकी और जातिसूचक शब्द से अपमानित करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में सीएमएचओ ने सफाई दी है।

पाली सीएमएचओ पर केस दर्ज
– फोटो : Amar Ujala Digital
ख़बर सुनें
विस्तार
पाली सीएमएचओ एक बार फिर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार पाली जिले के ढोला पीएचसी पर कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ सांडेराव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उसके साथ सीएमएचओ एमपी मिर्धा ने दुव्यवर्हार किया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
सुमेरपुर सीओ रजत विश्नोई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांडेराव एसएचओ सरजिल मलिक ने बताया कि ढोला पीएचसी में कार्यरत डॉक्टर भाग्यश्री ने सांडेराव थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 12 मार्च को वह वीकली ऑफ पर थी। दोपहर करीब एक बजे हॉस्पिटल से कॉल आया कि सीएममएचओ आर पी मिर्धा पीएचसी पर आए हुए हैं, जो उन्हें बुला रहे हैं। जिसके बाद वह मौके पर गई।
आरोप हैं कि सीएमएचओ ने उन पर उपस्थिति पंजिका फेंकी। उन्हें एपीओ करने की धमकी दी। डॉक्टर का कहना है कि सीएमएचओ ने चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हें कितनी बार ऑफिस बुलाया आई क्यों नहीं। उन्होंने शाम छह बजे तक पीएचसी में रहने की निर्देश दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमएचओ ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्जकर जांच सुमेरपुर रजत विश्नोई को सौंपी गई हैं।
सीएमएचओ ने दी सफाई
मामले में सीएमएचओ आरपी मिर्धा ने कहा कि गाड़ी से उतरने से लेकर पीएचसी जांच तक के सारे वीडियो उनके पास है। वे रूटीन जांच के दौरान पीएचसी पहुंचे थे। डॉक्टर द्वारा जो मामला दर्ज करवाया गया हैं, उसकी पुलिस जांच कर लेगी। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि कौन दोषी हैं। पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


















