न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:38 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि कोरोना काल में उसे ब्यूटी पार्लर का काम नहीं सीखाया गया। वह फीस लेने पहुंची तो उससे मारपीट की गई।
जयपुर जिले में ब्यूटी पार्लर में काम सिखाने के नाम पर रुपए ऐंठने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कोरोना संक्रमण के चलते उसे काम नहीं सिखाया गया। जब पैसे मांगने गई तो उससे ब्यूटी पार्लर में दो महिलाओं ने मारपीट की।
यह पूरा मामला जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर का है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ब्यूटी पार्लर के पड़ोस में रहने वाली महिला पार्लर का काम सीखने के लिए साल 2019 के सितंबर महीने में एक ब्यूटी पार्लर गई। उसने फीस के तौर पर दस हजार रुपए दिए थे लेकिन उस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते काम नहीं सिखाया गया।
वहीं पीड़िता का कहना है कि काम नहीं सिखाने से मना करने पर जब मैंने अपने रुपये वापस मांगे तो रुपए देने से साफ मना कर दिया। शुक्रवार को जब मैं रुपये लेने गई तो उस दौरान पार्लर में मेरे साथ मारपीट की गई। इस पर पीड़िता ने दो महिलाओं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। इस पूरे मामले को लेकर नाहरगढ़ रोड पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।