उत्तराखंड: सुविधा स्‍टोर से अचानक लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

देहरादून, देहरादून के पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। 

पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 9:45 पर स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते पूरे स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। स्टोर में स्टाफ अपने काम पर लगा हुआ था, अचानक ऊपरी मंजिलों से धुंआ निकलने लगा।

स्टाफ ने सभी को सूचित किया और तुरंत बाहर निकल गए। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल से लगते हुए नीचे की तरफ आई। स्टोर के बगल के मकान में छत से जब धुआं उठ रहा था तब आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

सीएसओ राजेंद्र खाती ने बताया कि स्टोरी आग बुझाने के प्राप्त यंत्र नहीं थे। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं इस दौरान पटेल नगर रोड के समीप लंबा जाम लग गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here