मलाइका अरोड़ा ने पहने 83 हजार रुपये के हील्स, ड्रेस की कीमत सुनकर उड़ जायेंगे होश – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फैशन आइकन हैं. उनके हर लुक को बहुत पसंद किया जाता है. हाल ही में मलाइका ने एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह ग्रीन ड्रेस में नजर आईं. उनकी ये फोटो काफी चर्चा में रही. खास बात ये है कि मलाइका की इस ड्रेस की कीमत लाखों रुपये में है जिसे खरीद पाना हर किसी की बस बात की नहीं है.

मलाइका अरोड़ा ने पहनी लाखों की ड्रेस 

फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका ग्रीन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. वह बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने कैमरे के सामने किलर पोज दिया है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. मलाइका की ये फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई. मलाइका की इस ड्रेस की कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. 

हील्स की कीमत सुन चकरा जाएगा सिर!

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, Millia London वेबसाइट पर ये ड्रेस उपलब्ध है लेकिन इसे खरीदने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि इसकी कीमत लाखों में है. मलाइका की ये ड्रेस 2 लाख, 40 हजार रुपये की है. इतना ही नहीं मलाइका ने जो गोल्ड हील्स पहने हैं उसकी कीमत सुनकर तो माथा चकरा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका के हील्स की कीमत 83 हजार रुपये है. इसे गोल्डी जोली 100 मिमी कहा जाता है. यह Louboutin वेबसाइट पर उपलब्ध है.

इंस्टा पोस्ट पर लोग करते हैं गंदे कमेंट्स

हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब कोई उनके पोस्ट पर गंदे-गंदे कमेंट्स करता है तो उनके पैरेंट्स बहुत दुखी हो जाते हैं और इसके बारे में उन्हें बताते हैं. लेकिन, मलाइका भी पैरेंट्स को समझाकर शांत कर देती हैं. पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान मलाइका ने बताया कि उन्होंने अपने पैरेंट्स को इन सब चीजों को नजरअंदाज करने के लिए कहा है. 

‘पैरेंट्स हो जाते हैं बहुत परेशान’

मलाइका (Malaika Arora) ने कहा- मेरे पैरेंट्स हमेशा कहते रहते थे कि तुम्हारे बारे में किसी ने ये कहा है तो किसी ने वो कहा है. एक दिन मैं उनके साथ बैठी और कहा कि ये सब कचरा पढ़ना बंद करिए. इन फालतू चीजों पर अपनी एनर्जी मत लगाइए. आखिरकार वह पैरेंट्स ही है ना. वह कुछ भी सुनते हैं तो परेशान हो जाते हैं. लेकिन जब मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की तो फिर उन्होंने ऐसी बातें कहना बंद कर दिया.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here