Ind vs SL 2nd Test: भारत का पहला विकेट गिरा, मयंक अग्रवाल रन आउट हुए – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नई दिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी कप्तान रोहित शर्मा के साथ हनुमा विहारी मौजूद हैं। 

भारत की पारी, मयंक अग्रवाल रन आउट हुए

भारतीय ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर रन आउट हो गए। वो फर्नांडो की गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन रोहित शर्मा ने रन लेने में दिलचस्पी नहीं दखाई और रन आउट हो गए। मयंक ने फर्नांडो की गेंद को कवर में मारकर दौड़ना शुरू कर दिया और इतने में कवर पर खड़े जयविक्रमा ने गेंद विकेटकीपर डिकवेला को दे दिया और उन्होंने गेंद को विकेट पर मार दिया। 

भारतीय टीम ने किया एक बदलाव, श्रीलंका ने किए दो परिवर्तन

श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने एक बदलाव किया और प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की जगह मिली। अक्षर पटेल को जयंत यादव की जगह इस मैच में उतारा गया। इस मैच में भारत तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी। वहीं इस मैच के लिए श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। निकानका और लाहिरु कुमारा की जगह टीम में कुसल मेंडिस और प्रवीण जयविक्रमा को जगह दी गई।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा। 

इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है हालांकि उसे भी सिर्फ तीन डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। श्रीलंका ने भी अब तक तीन डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन भारत ने जो दो मैच अपनी धरती पर खेले थे उसमें उसे जीत मिली थी। भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है और बल्लेबाज लय में भी नजर आ रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकलना टीम के लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा विराट कोहली, रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज टीम में हैं तो फिर वहीं रवींद्र जडेजा व आर अश्विन निचले क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। टीम की गेंदबाजी भी बुमराह, शमी, जडेजा व अश्विन की मौजूदगी से शानदार दिख रही है। 

श्रीलंकाई टीम बेहद कमजोर दिखाई दे रही है। टीम को तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की कमी खलेगी। वह हैमस्टि्रंग के कारण बाहर हैं। दुष्मंता चमीरा को अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर भी विवाद है। चमीरा टेस्ट टीम में हैं, लेकिन कोलंबो (श्रीलंका क्रिकेट और खेल मंत्रालय) ने यह तय किया है कि वह इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप तक सिर्फ सफेद गेंद (वनडे और टी-20) का क्रिकेट खेलेंगे। कुशल मेंडिस टीम में लाहिरू कुमारा की जगह खेलेंगे, प्रवीण जयविक्रमा, पथुम निसांका की जगह खेल सकते हैं।

कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अपनी आखिरी सीरीज में सिर्फ तेज गेंदबाज सुरंग लकमल ही चार से कम की इकोनमी रेट से गेंदबाजी कर सके हैं। बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। भारतीय टीम का इस साल अपनी धरती पर यह आखिरी टेस्ट है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सात और टेस्ट खेले जाने हैं। टीम दो टेस्ट मैच खेलने बांग्लादेश जाएगी और फिर आस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट के लिए 2023 में आएगी। इंग्लैंड दौरे पर बचा हुआ एक टेस्ट भी खेलना है। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए ये सारे मैच जीतने होंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here