जानिए कौन है निकिता दत्ता जिससे जुबिन नौटियाल करने वाले हैं शादी – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में है। जी दरअसल उनकी शादी को लेकर इस समय चर्चाए तेज हैं और खबरों के मुताबिक वह कबीर सिंह फेम निकिता दत्ता को डेट कर रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि अब बात शादी तक जा पहुंची हैं। जी हाँ, सामने आने वाली खबरों के मुताबिक हाल ही में निकिता दत्ता जुबिन नौटियाल के होम टाउन उत्तराखंड पहुंची थीं जहां दोनों के परिवारों ने आपस में मुलाकत कर इस रिश्ते को रजामंदी दे दी है। इसी के साथ खबर है कि शादी की गुपचुप तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने इन्हीं तैयारियों को लेकर मुंबई में मुलाकात भी की है।

कौन है निकिता दत्ता- निकिता दत्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जी हाँ और वह लेकर हम दीवाना दिल, गोल्ड, कबीर सिंह और बिग बुल जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। साल 2016 में, उन्होंने टीवी सीरियल “एक दूजे के वास्ते” में सुमन तिवारी की मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं साल 2018 में धारावाहिक “हासिल” के लिए पसंदीदा अभिनेत्री के लिए लायंस गोल्ड अवार्ड्स भी निकिता को मिला था।

निकिता दत्ता का जन्म 13 नवंबर 1991 को दिल्ली, भारत में हुआ था। वहीं उनके पिता का नाम अनिल कुमार दत्ता और माता का नाम अलका दत्ता है। उनकी बड़ी बहन का नाम अंकिता दत्ता है। निकिता को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक रहा है और वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती थीं। अब वह फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हो चुकीं हैं और जल्द जुबिन की दुल्हन बनने जा रहीं हैं!

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here