जेडीयू को है धनंजय सिंह से उम्मीद, ताजा रूझानों में चल रहे आगे – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

 देश के पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। नतीजे व रूझान लगातार आ रहे हैं। शाम तक तस्‍वीर पूरी तरह स्‍पष्‍ट हो जाएगी। बिहार के सत्‍ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की बात करें तो पार्टी की निगाहें खास तौर पर मल्हनी विधानसभा सीट (Malhani Assembly Seat) पर टिकी है, जहां उसके प्रत्‍याशी व बाहुबली नेता धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं। जेडीयू को उम्मीद है कि धनंजय सिंह यूपी में जेडीयू का खाता खोलेंगे।

धनंजय सिंह का राजनीतिक सफर, एक नजर

बाहुबली धनंजय सिंह ने साल 2002 के विधानसभा चुनाव में रारी सीट पर पहली बार निर्दलीय जीत हासिल करने के बाद 2007 के अगले विधानसभा चुनाव में जेडीयू का दामन थामा और फिर जीत गए। इसके बाद वे बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के साथ हो गए। साल 2009 में उन्‍होंने बीएसपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता। दो साल बाद उनका मायावती व बीएसपी से नाता टूट गया। इसके बाद वे राजनीति के हाशिए पर जाते दिखे। इसके बाद वे कई चुनाव हार गए तो उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हो गए। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में धनंजय सिंह एक बार फिर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व जेडीयू के करीब आ गए। पार्टी ने उन्हें मल्हनी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया।

रूझानों में आगे चल रहे जेडीयू के धनंजय सिंह

मल्‍हानी विधानसभा सीट की मतगणना के रूझानों पर नजर डालें तो वहां जेडीयू के धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं। वहां समाजवादी पार्टी के लकी यादव, बीजेपी के जौनपुर से सांसद रहे डा. केपी सिंह और बहुजन समाज पार्टी के शैलेंद्र यादव भी उम्मीदवार हैं।

जानिए कितने मुकदमे हैं दर्ज, कितनी है संपत्ति

धनंजय सिंह के खिलाफ कुल 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से सात विचाराधीन हैं। वे राज्‍य के सर्वाधिक अमीर उम्मीदवारों में से भी एक हैं। उनके व उनकी पत्‍नी को मिला कर पास 5.31 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी श्रीकला सिंह के पास कुल 7.80 करोड़ की अचल संपत्ति है। दंपती के पास 13 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 10 करोड़ की चल संपत्ति भी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here