दिल्ली-पंजाब-राजस्थान में बढ़ रहा न्यूनतम तापमान, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत भारत के न्यूनतम तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी दर्ज हो रही है. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होते दिखेगी तो वहीं कई इलाकों में बर्फबारी होने की भी पूरी संभावना है.  

आइये जानते हैं दिल्ली समेत उत्तर भारत के मौसम का हाल

दिल्ली

दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से तेज या खिली हुई धूप नहीं निकल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 और 10 मार्च को आसमान में बादल दिखेंगे और बारिश के भी आसार हैं. हालांकि इस दौरान तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा. मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा.

राजस्थान

राजस्थान के मौसम में एक बार फिर से बदलाव शुरू हो गया है. बदलते मौसम के चलते जोधपुर संभाग में फाल्गुन महीने के दौरान भी सुबह और शाम गुलाबी ठंडक बनी हुई है. हालांकि सूरज निकलते ही धरती तपने लगती है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और वायुमंडल के निचले स्तरों में पूर्वी हवाओं का टर्फ बनने से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 32 अधिकतम तापमान बना रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा. 

पंजाब

पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज थोड़े बादल छाए रहेंगे. राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.  

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में आज भी बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में कल भी बादल छाए रहेंगे. वहीं 9 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक 10 मार्च से मौसम साफ रहेगा. जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से थोड़े-थोड़े समय पर बारिश और बर्फबारी होती रही है. इसकी वजह से लोगों को परेशानी भी हुई है. श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जम्मू में आज अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भी आज बादल छाए रहेंगे और धूप बिल्कुल भी नहीं निकलते दिखेगी. राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों बर्फबारी और बारिश के चलते कई न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. वहीं आज भी बादल छाए रहेंगे. राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रह सकता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here