IPL मैच में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले तीन खिलाड़ियों में 2 भारतीय शामिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

नई दिल्ली: आईपीएल सीजन 15 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है और टूर्नामेंट 29 मई तक चलेगा. इस बार आईपीएल में फैंस के लिए एंटरटेनमेंट भी बढ़ने वाला है. आईपीएल 2022 10 टीमों के बीच खेला जाएगा. लीग में टीमों की संख्या बढ़ी है तो मैच भी बढ़ गए है. जब मैच बढ़ गए है तो फैंस के लिए इस बार चौको-छक्कों की संख्या भी बढ़ेगी. हर सीजन की तरह इस साल भी बड़े-बड़े बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ पारियों से अपने फैंस को एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे. सभी टीमों में एक से बड़कर एक धुरंधर बल्लेबाज है, लेकिन क्या आपको पता है आईपीएल के इतिहास में 3 ही ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने एक ओवर में 5 छक्के जड़े हैं. आइए हम आपको बताते है.

क्रिस गेल Vs पुणे वॉरियर्स

आईपीएल इतिहास में सबसे पहले एक ओवर में 5 छक्के मारने का कारनामा यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम हैं. क्रिस गेल ने 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मैच में ये कारनामा किया था. गेल ने पुणे वॉरियर्स के गेंदबाज राहुल शर्मा के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगा दिए थे. उन्होंने अपनी पारी में कुल 4 चौके और 8 छक्के लगाए थे. इस मैच में उन्होंने 48 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से पुणे वॉरियर्स के ऊपर जीत दिलाई थी.

राहुल तेवतिया Vs पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 2020 आईपीएल में खेला गया ये मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में से एक माना जाता है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने 224 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स के सामने खड़ा किया था. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 226 रन बना लिए थे. राजस्थान रॉयल की जीत दिलाने के हीरो थे राहुल तेवतिया, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ तेज गेंदबाज कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर मैच राजस्थान रॉयल्स की झोली में डाल दिया था. शेल्डन कॉटरेल के इस धमाकेदार ओवर ने राहुल को जीत का हीरो बना दिया था.

रवींद्र जडेजा Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में रवींद्र जडेजा ने भी एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे. इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 221.43 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 28 गेंदों में 62 रन बनाए थे, जिसमें कुल 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे.  चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा के सामने हर्षल पटेल थे. जडेजा ने हर्षल के खिलाफ 5 छक्के जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को 191 के स्कोर तक पहुंचाया था और एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले आईपीएल इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बने थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here