यूपी: बहराइच में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाता था प्रेमी, पति ने उतारा मौत के घाट – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

बहराइच जिले में एक प्रेमी को शादी के बाद भी प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ गया। प्रेमिका के पति ने प्रेमी की हत्या कर उसे हादसे रूप देने की कोशिश देने की पर पकड़ आए आरोपियों ने अपना जुर्म मान लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

खैरीघाट के सबलापुर निवासी सीताराम वर्मा  पुत्र गया प्रसाद वर्मा की लाश 20 फरवरी को बरगदहा चिलिबिला गांव के बीच बरामद हुई थी। शव के ऊपर उसकी बाइक पड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पूर्व पुलिस उसे दुर्घटना करार दे रही थी। मृतक की पत्नी भानुमति ने दो लोगों को नामजद कर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस हत्या में जगदीश पुत्र नंदलाल निवासी सबलापुर थाना खैरीघाट, ओमप्रकाश पुत्र गोवर्धन व संगीता पत्नी ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम मिर्जापुर चहलवा को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह हत्या प्रेमप्रसंग में की गई थी। मृतक सीताराम का संबंध संगीता वर्मा से था। संगीता की शादी ओमप्रकाश वर्मा पुत्र गोवर्धन वर्मा ग्राम मिर्जापुर चहलवा के साथ हुई थी। इसलिए ओमप्रकाश वर्मा व जगदीश वर्मा ने सीताराम की हत्या कर दी थी। सीताराम लगातार संगीता से मिलने जाया करता था। हत्या को छिपाने के लिए सीताराम वर्मा का शव बाइक के नीचे दबा दिया गया था। एसएचओ ने यह भी बताया कि इन तीनों की गिरफ्तारी उन्होंने एसआई रूदल बहादुर सिंह, सिपाही श्याम बिहारी चौहान, लछ्मण गोंड, महिला सिपाही राधा मिश्रा व आरती वर्मा के साथ की है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here