यूक्रेन से लौटे यूपी के 50 बच्चों से सीएम योगी ने लखनऊ में की मुलाकात – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

लखनऊ, यूक्रेन तथा रूस के बीच 11वें दिन भी जारी जंग के बीच में केन्द्र सरकार ने भारत के बच्चों के साथ अन्य लोगों को वहां से सुरक्षित निकालकर लाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। नरेन्द्र मोदी सरकार के आपरेशन गंगा के तहत भारत के लोगों को वापस लाने का काम तेजी से चल रहा है। हंगरी, रोमानिया तथा पोलैंड के रास्ते भारत के नागरिकों तथा स्टूडेंडस को लाया जा रहा है। अब तक 13000 से अधिक भारतीयों की हो वतन वापसी हो चुकी है।

भारत आने वाले उत्तर प्रदेश के 50 मेडिकल छात्र-छात्राओं ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इन सभी ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास को जमकर सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे उत्तर प्रदेश के 50 मेडिकल छात्र-छात्राओं से लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों से उनकी सकुशल स्वदेश वापसी के अनुभव को भी जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे।

यूक्रेन से वापस लौटे गोरखपुर के भी चार छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इनमें बसंतपुर निवासी रमेश कुमार पांडेय के पुत्र अभीष्ट पांडेय, गीता वाटिका निवासी डा. केवी गुप्ता की पुत्री शिवांजलि गुप्ता, पिपराइच निवासी सुरेश गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता, कुसम्ही बाजार निवासी राजनाथ सिंह के पुत्र अनुराग कुमार सिंह थे। मुख्यमंत्री से मिलने वाले 50 छात्रों में सर्वाधिक 24 छात्र-छात्राएं लखनऊ के थे जबकि कानपुर के भी पांच छात्र-छात्राओं ने उनसे मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से भेंट के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से यूक्रेन से सकुशल प्रदेश वापस आए छात्र-छात्राओं से उनके अनुभव को जाना। हम यूक्रेन में फंसे अपने सभी प्रदेश वासियों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकारी मुहिम सफल रही। अभिभावकों के धैर्य को भी साधुवाद। कल शाम तक 1400 नागरिक यूपी लौटे हैं।1400 नागरिकों को सकुशल लाया जा चुका है।jagran

यूकेन पर रूस के हमले के बाद अब तक करीब 13,300 भारतीयों की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से ही बंद है। ऐसे में भारत यूक्रेन के पड़ोसी देशों जैसे रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों से अपने नागरिकों को निकाल रहा है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, गो फर्स्ट, स्पाइसजेट और एयर एशिया इंडिया की निकासी उड़ानों के अलावा भारतीय वायु सेना भी यूक्रेन से फंसे भारतीयों को वापस लाने में सरकार की मदद कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here