न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:10 AM IST
सार
देर रात राजस्थान में यह अफवाह जोर पकड़ने लगी कि शिव मंदिर में नंदी दूध पी रहे हैं। इसके बाद कई जगह से वीडियो व खबरें सामने आने लगीं। तब से लोग इसे चमत्कार मानकर भगवान को दूध पिलाने के लिए उमड़ रहे है।
मध्य प्रदेश के बाद अब पूरे राजस्थान में भी शिव मंदिरों में नंदी के दूध पीने की अफवाह फैल गई है। कोटा से शुरू हुई यह अफवाह, जैसलमेर, अजमेर, उदयपुर समेत पूरे राज्स्थान में फैल रही है। इसके बाद शिव मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लग गई है। लोग हाथ में दूध का गिलास लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल, शनिवार देर रात राजस्थान में यह अफवाह जोर पकड़ने लगी कि शिव मंदिर में नंदी दूध पी रहे हैं। इसके बाद कई जगह से वीडियो व खबरें सामने आने लगीं। तब से लोग इसे चमत्कार मानकर भगवान को दूध पिलाने के लिए उमड़ रहे है। कोटा के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर,लक्ष्मीनाथ मंदिर में भी नंदी,गणेश व पार्वती की प्रतिमा के दूध पीने की जानकारी सामने आई।
भगवान को चम्मच से दूध पिला रहे भक्त
अफवाह फैलने के बाद लोग कटोरी व चम्मच लेकर मंदिरों के बाहर पहुंच गए और प्रतिमाओं को चम्मच से दूध पिलाने का प्रयास कर रहे हैं। एक महिला भक्त ने बताया कि उसने जब दूध से भरी चम्मच नंदी की प्रतिमा के सामने लगाई तो वह तुरंत खाली हो गई।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।