उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में आज और कल बारिश के आसार, तापमान में मामूली गिरावट – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

देहरादून:  उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, आज और कल पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदले रहने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है।

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान भी बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

गन्ने की फसल जलकर नष्ट

झबरेड़ा: भिस्तीपुर गांव में एक किसान की गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि गन्ने की फसल हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से खेत में आग लगी है। भिस्तीपुर गांव निवासी किसान भोपाल ङ्क्षसह के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। लाइन के तार बेहद जर्जर हो चुके हैं। इसकी वजह से लाइन ढीली होकर नीचे लटक चुकी है। शनिवार को किसी समय गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे चार बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। भोपाल ङ्क्षसह ने बताया कि ऊर्जा निगम को कई बार बिजली की लाइन को दुरुस्त करने के लिए कहा गया, लेकिन लाइन को ठीक नहीं किया है। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। कुछ दिन पहले झबरेड़ा कस्बे में भी एक किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here