धनवान बनने के लिए होलाष्टक के दौरान करें यह टोटके – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

आप सभी को बता दें कि इस साल होलाष्टक 10 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। आप सभी जानते ही होंगे होली के आठ दिन पहले से ही होलाष्‍टक प्रारंभ हो जाता है। जी दरअसल यह फाल्गुन माह के अष्‍टमी से प्रारंभ होता है। वहीं यह मान्यता है कि होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं कि होलाष्‍टक में कौन-से ज्योतिष उपाय करने से आपको धन लाभ मिल सकता है। 

* होलाष्टक के दौरान श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करना चाहिए जिससे आर्थिक संकट समाप्त होकर कर्ज मुक्ति मिलती है।

* कहा जाता है होलाष्‍टक के दौरान भगवान नृसिंह और हनुमानजी की पूजा का भी महत्व है। इससे जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त हो जाती है।

*  ज्योतिष के अनुसार होलाष्टक के दौरान श्रीकृष्‍ण की की पूजा के साथ ही इस दौरान लड्डू गोपाल का पूजन कर संतान गोपाल मंत्र का जाप या गोपाल सहस्त्र नाम पाठ करवा कर अंत में शुद्ध घी व मिश्री से हवन करेंगे तो शीघ्र संतान प्राप्ति होती है।

*  ज्योतिष के मुताबिक होलाष्टक के दौरान किए गए व्रत और दिए गए दान से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

* ज्योतिष के अनुसार रोग से बचने के लिए शिव पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान प्रारम्भ करवाएं, बाद में हवन करें।

*  कहा जाता है विजय प्राप्ति हेतु आदित्यहृदय स्त्रोत, सुंदरकांड का पाठ या बगलामुखी मंत्र का जाप करें।

*  ज्योतिष की माने तो परिवार की समृद्धि, सुख शांति हेतु रामरक्षास्तोत्र, हनुमान चालीसा व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here