आपके दांत और मसूड़े अच्छे स्वास्थ्य के साथ आपके भाग्य की भी करते हैं भविष्यवाणी, जानिए…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
45

आप शायद ही जानते होंगे कि आपके दांत और मसूड़े अच्छे स्वास्थ्य के साथ आपके भाग्य की भविष्यवाणी भी करते हैं. जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं होगा लेकिन यह सच है। अगर आपके मसूड़े ठोस और गुलाबी रंग के हैं और दंत कुंद पुष्प की कली के समान है तो यह धन प्राप्ति और भाग्यवान होने की निशानी होती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं दांतों में छुपे व्यक्तित्व से जुड़े राज के बारे में। 

* ज्योतिष में मान्यता है कि जिस व्यक्ति के दांत बारीक सिरे वाले होते हैं वह सुख भोगने वाला, विलासी, शासक एवं भाग्यवान होता है. जी हाँ और अनार के दानों के समान दांत वाले भाग्यशाली होते हैं.

* समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर मुंह में 32 दांत हैं तो यह व्यक्ति भाग्यशाली, सत्य बोलने वाला होता है. वहीं मान्यता यह भी है कि 32 दांत वाले व्यक्ति के मुंह से निकली बात सच साबित हो जाती है.

* समुद्र शास्त्र के अनुसार 32 दांत वाले लोग अनजाने में कुछ कह गए तो बाद में जाकर वह बात सच हो जाती है और इसमें अच्छी और बुरी दोनों तरह की बातें हो सकती हैं. 

* समुद्र शास्त्र के अनुसार 31 दांत वाले इंसान भोग विलास में चतुर और 30 दांत वाले लोग आर्थिक रूप से मध्यम श्रेणी के होते हैं. वहीं 29 दांत वाले सदैव दुखी रहते हैं. इसके अलावा यह भी मान्यता है कि 28 दांत वाले को भाग्य का कम साथ मिलता है. 

* कहा जाता है जिन महिलाओं के दांत थोड़े ऊंचे यानी बाहर की ओर निकले हुए होते हैं, वह बहुत बोलती हैं और अपनी बात मनवाने में माहिर होती हैं. केवल यही नहीं बल्कि यह कभी हंसमुख तो कभी बहुत गुस्सैल स्वभाव की हो जाती हैं.

* ज्योतिष के मुताबिक सफेद व सुंदर दांत वाले व्यक्ति किस्मत वाले होते हैं. इसके अलावा ये मिलनसार और जल्दी घुल-मिल जाने वाले स्वभाव के होते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here