जोधपुर : कोरोना का टीका लगाओ, इनाम पाओ

0
47

'बार-बार होने वाली बीमारी बन जाएगा कोरोना'

जोधपुर, 01 मार्च। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जोधपुर जिले ने अग्रणी भूमिका के तहत विभिन्न नवाचार करते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक कोविड-19 वैक्सीनशन का कवरेज बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा व आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि जिले में अब तक कॉविड वैक्सीनेशन से वंचित रहे लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा केयर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक अनूठी पहल करते हुए 1 मार्च 2022 से अपना वैक्सीनशन करवाने वाले लाभार्थियों के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से विभिन्न इनाम की घोषणाएं की गई है। उन्होंने बताया जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और केअर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में किसान भवन स्तिथ कोविड टीकाकरण केंद्र पर जो भी पात्र लाभार्थी अपना टिकाकरण करवाने पहुँच रहे है तो ऐसे लाभार्थियों को टीका लगवाने के उपरांत इनाम का भी प्रावधान किया गया है।

इनाम की निम्न शर्ते निर्धारित की गई है।

पात्रता :- दिनाँक 1 मार्च से 15 मार्च

और 16 मार्च से 30 मार्च तक जो भी लाभार्थी अपना वांछित पहला अथवा दूसरा टिका लगवाने पहुचेंगे।

दो अलग अलग आयु के पात्र लाभार्थी

1. 15 से 17 आयु वाले

2. 18 से अधिक सभी आयु वर्ग

ईनाम की श्रेणी :-

15 से 17 आयु वर्ग में प्रथम अथवा द्वितीय खुराक लगवाने वाले दोनों ही प्रकार के लाभार्थियों हेतु।

प्रथम पुरस्कार :-बाइसाइकिल (1)

द्वितीय पुरस्कार:- स्मार्ट बैंड/वॉच (2)

तृतिया पुरस्कार :-काँस्य की वाटर बोटल (3)

सांत्वना पुरस्कार :- स्कूल बैग (4)

18 प्लस आयु वर्ग में प्रथम खुराक लगवाने पर

प्रथम पुरस्कार :- स्मार्ट फ़ोन (1)

द्वितीय पुरस्कार :- मिक्सर /ग्राइंडर (2)

तृतिया पुरस्कार :-

कैसरोल (3)

सांत्वना पुरस्कार :-

बाटी मेकर ओवन (4)

चयन का आधार:- पावटा , किसान भवन में स्तिथ केअर इंडिया के सौजन्य से कोविड टिकाकरण केंद्र में अथवा केयर इंडिया के सहयोग से उपलब्ध करवाए गए मोबाइल वाहन से वांचित खुराक प्राप्त करने वाले पात्र लाभार्थी को लक्की ड्रॉ द्वारा चयनित किया जाएगा।

पहला लक्की ड्रॉ 17 मार्च और दूसरा लक्की ड्रॉ 31 मार्च को निकाला जाएगा।

गौरतलब है कि डोर टू डोर वैक्सीनेशन की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा केयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में वैक्सीनेशन वैन का 5 फरवरी 2022 से शुभारंभ किया गया था। जिसके माध्यम से लोगों को उनके घर पर वैक्सीन लगवाने की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही। उन्होंने बताया कि यह वन जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्र में बाइक वैक्सीनेशन एक्सप्रेस की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जोधपुर।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here