
जोधपुर। 1 मार्च, महिला उद्यमियों द्वारा ‘प्रेरणा – एक पहल विकास की ओर होली शॉपिंग फेस्टिवल’ का आयोजन 12 और 13 मार्च को जालोरी गेट स्थित गौरी शंकर महादेव – ब्रह्मबाग में आयोजित होगा, जिसके पोस्टर का विमोचन आज किया गया।
इस मौके पर आयोजक समिति की अध्यक्ष श्रीमती संतोष पुरोहित ने बताया की महिला उद्यमियों द्वारा ये एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है जिसमे घर गृहस्थी को संभालते हुवे अपने घर से ही ऑनलाइन व्यापार करने वाली तथा अन्य महिलाओं द्वारा होली तथा शीतलाष्टमी के उपलक्ष में मेला लगाया जाएगा। मेला प्रभारी श्रीमती राखी व्यास ने बताया की इस मेले में 25 स्टॉल्स लगाई जाएगी, जिसमे होली तथा शीतलाष्टमी पर काम आने वाली तथा रोजमर्रा के जरूरत की सारी सामाग्री एक ही छत की नीचे उपलब्ध होगी
इस पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजन कर्ता की पूरी टीम जिसमे संरक्षक श्रीमती तरूलता जी छंगाणी, मंगला बोहरा, सुमन कल्ला, डा. आभा बोहरा, सुनीता पुरोहित, अंकिता छंगाणी, महिमा, कीर्ति व्यास और माधुरी व्यास उपस्थित रही।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















