राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने सौर ऊर्जा से बचाया पांच करोड़ का राजस्व, हर साल 79 लाख यूनिट भी बिजली बच रही 

0
25

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:48 PM IST

सार

पर्यावरण सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे बेहतर काम कर रहा है। सौलर पैनल लगाकर उत्तर पश्चिम रेलवे हर साल 79 लाख यूनिट बिजली बचा रहा है। इससे पांच करोड़ के राजस्व में कमी आई है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपरे द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। 

ख़बर सुनें

Solar energy conservation:  बिजली बचाने के लिए रेलवे लगातार काम कर रहा है। परंपरागत संसाधनों की जगह पर पर्यावरण अनुकूल स्त्रोतों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा का प्रयोग कर पर्यावरण को होने वाले नुकसान को बचान का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास से उत्तर पश्चिम रेलवे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राजस्व की बचत भी कर रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के बताया कि उपरे परिक्षेत्र सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए समृद्व है। अब तक हमने 7.127 एमडब्लूपी क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए हैं। इन सौलर पैनल के स्थापित होने से हर साल 79 लाख से ज्यादा यूनिट बिजली की बचत की जा रही है। इससे करीब 5 करोड़ रुपये का राजस्व बचाया जा रहा है। 

शशि किरण ने बताया कि हरित ऊर्जा के अंतर्गत जयपुर स्टेशन पर 1050 केडब्ल्यूपी, अजमेर स्टेशन पर 540 केडब्ल्यूपी, जोधपुर स्टेशन पर 870 केडब्ल्यूपी,  आबूरोड स्टेशन पर 300 केडब्ल्यूपी की क्षमता के सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा प्राप्त की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर वर्कशॉप में 440 केडब्ल्यूपी, अजमेर कार्यशाला में 192 केडब्ल्यूपी, जोधपुर में 200 केडब्ल्यूपी क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में 210 केडब्ल्यूपी और मारवाड़ जंक्शन पर 120 केडब्ल्यूपी क्षमता के साथ अन्य स्टेशन पर भी सौलर पैनल लगाकर बिजली का आपूर्ति की जा रही है। 

शशि किरण ने बताया कि इस साल उत्तर पश्चिम रेलवे में 8.68 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे।  सोलर प्लांट की स्थापना के लिए 533 हेक्टेयर क्षेत्रफल के 33 खाली भूखंड़ों को स्वीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 570 स्टेशनों और 961 सर्विस बिल्डिंग्स में 100 एलईडी फिटिंग लगाई गई हैं। उप रेलवे पर लगभग 2 लाख 36 हजार 452 एलईडी लाइट फिटिंग लगाई गई हैं। इससे 103 लाख यूनिट बिजली की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहा है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here