देश में कोरोना मामलों में बढ़ी गिरावट, 10 हजार से कम आए कोविड केस, 24 घंटे में इतने लोगो की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब लगभग खत्म हो गया है. देश में दो महीने बाद पहली बार 10 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,013 नए केस सामने आए और 119 संक्रमितों की मौत हो गई. अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 16,765 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8871 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले पिछले साल 29 दिसंबर को 9195 कोरोना केस आए थे.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 5 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 4 करोड़ 23 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब 1 लाख है. कुल 1 लाख 2 हजार 601 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना कुल मामले: 4 करोड़ 29 लाख 24 हजार 130
  • सक्रिय मामले: 1 लाख 2 हजार 601
  • कुल रिकवरी: 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार 686
  • कुल मौतें: 5 लाख 13 हजार 843
  • कुल वैक्सीनेशन: 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार 335

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 27 फरवरी 2022 तक देशभर में 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 4 लाख 90 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 77 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 7 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है. एक्टिव केस 0.24 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 51वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here