UN महासचिव ने यूक्रेन में सूडान के अमीन अवध को संयुक्त राष्ट्र संकट समन्वयक के रूप में किया नियुक्त – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

न्यूयार्क, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र संकट समन्वयक के रूप में सूडान के अमीन अवध को सहायक महासचिव के रूप में नियुक्त किया है । जानकारी के अनुसार अमीन अवध ने शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के साथ कई वरिष्ठ भूमिकाओं में काम किया है। जिसमें मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के ब्यूरो के निदेशक और आपातकाल, सुरक्षा और आपूर्ति विभाग के निदेशक के रूप में उन्होंने कार्य किया है। इसके अलावा उन्हें मानवीय मामलों, रणनीतिक कार्रवाई, योजना और विकास के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव भी है।

दरअसल, अमीन अवध ने श्रीलंका में यूएनएचसीआर प्रतिनिधि, इराक आपरेशन के लिए क्षेत्रीय समन्वयक और उत्तरी मैसेडोनिया में मानवीय समन्वयक और प्रतिनिधि के रूप में जटिल क्षेत्र संचालन में नेतृत्व की भूमिकाओं में भी काम किया है। उन्होंने मध्य पूर्व और स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल, पूर्व यूगोस्लाविया, दक्षिण और दक्षिण पश्चिम एशिया और अफ्रीका में बड़े पैमाने पर अपनी सेवाएं दी है। उनकी नियुक्ति यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूस, यूक्रेन की राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा अपने लोगों की रक्षा के लिए यूक्रेन की सेना लड़ती रहेगी। आपको बता दें कि गुरुवार को तड़के रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था। इसके बाद रूसी हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह धमाकों की आवाज सुनी गई। इतना ही नहीं यूक्रेन ने रूसी हमलों को देखते हुए देश में मार्शल ला का ऐलान कर दिया। वहीं, पश्चिमी देशों ने रूस के सैन्य अभियान की कड़ी निंदा करते हुए मास्को पर प्रतिबंधों का लगाना शुरु कर दिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here