उत्‍तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में बारिश – 24×7 Khabre Fatafat

0
44

देहरादून, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते कुछ स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। वहीं, बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी के पास बंद है। आज शनिवार सुबह देहरादून समेत कई जिलो में हल्‍की बारिश हो रही है। जिससे एक बार फिर ठंड लौटकर आ गई हैं।

जौनसार-बावर की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

मौसम के एकाएक करवट बदलने से जौनसार-बावर की ऊंची चोटियों पर सीजन का छठवां हिमपात हुआ। क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया। बर्फबारी का नजारा देखने कई लोग लोखंडी व कोटी-कनासर पहुंचे। बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोग बेहाल है।

कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं, तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। साथ ही कहीं कहीं पर ओलावृष्टि हो सकती है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी उत्‍तराखंड के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here