एक बार फिर सबा और ऋतिक लंच डेट पर दिखे साथ, फोटोज आई सामने – 24×7 Khabre Fatafat

0
36

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को आज कौन नहीं जानता। अपने काम से लेकर अपनी आँखों तक के लिए अभिनेता को पसंद किया जाता है। वह इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल इन दिनों लगातार वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ दिख रहे हैं। कुछ समय पहले ही दोनों से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद शादी को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। इन सभी के बीच अब दोनों की नई तस्वीरें सामने आई हैं।

आप सभी को बता दें कि उनकी ये तस्वीरें केरल के एक रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जी दरअसल नायर ऑन फॉयर इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक तस्वीर में ऋतिक रोशन वाइट टी-शर्ट और वाइट पैंट में फूड कंपनी की पार्टनर सारा जैकब नायर और तोरल सांघवी के साथ नजर आ रहे हैं। इसी के साथ दूसरी तस्वीर में सबा आजाद इन उन्ही महिलाओं के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। आप देख सकते हैं सबा आजाद ने वाइट टैंक टॉप के साथ हाई-वेस्ट पैंट पहनी हुई थी।

वैसे इससे पहले ऋतिक रोशन के अंकल राजेश रोशन ने एक फैमिली फोटो शेयर किया है। जी दरअसल यह सभी लोग लंच के लिए पहुंचे थे और इसमें सबा आजद भी शामिल हुई थीं। आप सभी को यह भी बता दें कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन बीते महीने एक रेस्टोरेंट में एक साथ स्पॉट हुए और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। वहीं उसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें आ रही हैं, हालाँकि दोनों ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here