IND vs SL: T20 मैच से पहले टीम इण्डिया की प्लेइंग XI में रोहित शर्मा कर सकते हैं ये बड़ा बदलाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

नई दिल्ली: भारतीय टीम  इस समय बहुत ही प्रचंड़ फॉर्म में चल रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को बुरी तरीके से मात दी. भारत ने वनडे और टी20 सीरीज दोनों में ही क्लीन स्वीप किया. अब भारत की निगाहें श्रीलंका फतह करने की है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे. इस सीरीज के साथ ही टी20 वर्ल्ड के लिए भारत की तैयारियों को भी परखा जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है. रोहित शर्मा कई प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

ये रहेगी ओपनिंग जोड़ी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने ईशान किशन उतरे थे. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उनका ओपनिंग करना तय लग रहा है. ईशान किशन विकेटकीपर की भूमिका में भी नजर आएंगे, क्योंकि ऋषभ पंत को बीसीसीआई (BCCI) ने ब्रेक दे दिया है. विराट कोहली भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं. विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है. अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. 

ऐसा हो सकता है मिडिल ऑर्डर 

सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह दीपक हुड्डा  को मौका दिया जा सकता है. हुड्डा गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने में माहिर खिलाड़ी हैं. उनके पास गेंद को हिट करने की गजब क्षमता मौजूद है. पांचवें नंबर पर काफी दिनों के बाद टीम में शामिल हुए संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. संजू हमेशा से ही आक्रामक खिलाड़ी हैं. नंबर 6 पर  ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पक्की लग रही है. उन्होंने अपने खेल से टीम इंडिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है. 

जडेजा करेंगे कमाल 

चोट के बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा पर सभी की निगाहें होंगी. उनका नंबर सात पर खेलना तय लग रहा है. वह अपनी धाकड़ बल्लेबाजी और कातिलाना गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है. उनके स्पिन के जादू से कोई भी प्लेयर बच नहीं पाया है. वहीं, युजवेंद्र चहल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. रवि बिश्नोई को टीम में मौका मिल सकता है. रवि ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. 

रोहित को है इन गेंदबाजों पर भरोसा 

कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाजी में काफी सारे बदलाव कर सकते है, क्योंकि यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि पिछले कुछ समय से वह अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं. उनकी गेंदों में वह धार नजर नहीं आ रही है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उनकी जगह मोहम्मद सिराज (Mohmmed Siraj) को मौका दिया जा सकता है. वहीं, आईपीएल के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल का खेलना तय लग रहा है.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here