यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू – 24×7 Khabre Fatafat

0
44

यूक्रेन पर रूस के कदम से युद्ध का खतरा बढ़ गया है. इसको लेकर भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया का एक विशेष विमान यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना किया गया है.

विशेष उड़ाने निर्धारित की गई

एयर इंडिया का ये विमान भारतीय छात्रों को लेकर आज रात ही स्वदेश लौटेगा. विदेश मंत्रालय के सहयोग से एयर इंडिया के अलावा अन्य देशों की उड़ानों से भी भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ाने निर्धारित की गई हैं.

भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता- भारत

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया है कि 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है.

बता दें कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने गाइडलाइन्स जारी कर यूक्रेन में रहने वाले सभी भारतीय छात्रों और उन भारतीय नागरिकों को, जिनका वहां रहना जरूरी नहीं है, उन्हें पूर्वी यूरोपीय देश को अस्थायी रूप से छोड़ने की सलाह दी थी. दो दिन पहले ही भारतीय दूतावास ने घोषणा की थी कि एयर इंडिया 22, 24 और 26 फरवरी को कीव और दिल्ली के बीच तीन उड़ानें संचालित करेगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here