देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के इतने केस दर्ज, 235 लोगों की गई जान – 24×7 Khabre Fatafat

0
37

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब दिन पर दिन घटते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 405 नए केस सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत हो गई. कल 19 हजार 968 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 37 हजार 901 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 1 लाख 81 हजार 75 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 81 हजार 75 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 12 हजार 344 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 21 लाख 58 हजार 10 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में 360 नए मामले आए, चार की मौत

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 360 नए मामले आए और चार मरीजों ने दम तोड़ दिया. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 28 दिसंबर 2021 के बाद पहली बार संक्रमण दर घटकर एक फीसदी के नीचे आ गयी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जो 360 नये मामले हैं, उनमें से 86 पिछले हफ्तों के हैं और रविवार को आईसीएमआर पोर्टल पर जोड़े गये. विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 706 रोगी संक्रमणमुक्त हुए.

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,56,5117 हो गई है, जबकि 26,105 लोगों की जान जा चुकी है. रविवार को 570 नये मामले सामने आये थे, चार लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 1.04 प्रतिशत थी. दिल्ली में 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आए थे.

अबतक करीब 175 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 35 लाख 50 हजार 868 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 83 लाख 27 हजार 441 डोज़ दी जा चुकी हैं. मंत्रालय के मुताबिक, 1.91 करोड़ (1,91,61,419) से अधिक एहतियाती खुराक स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को दी जा चुकी है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here