राजस्थान: डांस बारों पर बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन बार बालाएं गिरफ्तार; एक रात में होता था 10 लाख का कारोबार 

0
31

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:20 PM IST

सार

करीब दो दर्जन से अधिक डांस बारों पर रेड की गई है। इस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा बार बालाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन बारों में एक रात में 10 लाख से ज्यादा का कारोबार होता था। 

ख़बर सुनें

राजस्थान के जयपुर में शनिवार रात दो दर्जन से अधिक डांस बारों पर छापेमारी की गई है। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के तहत एक दर्जन से अधिक बार बालाओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो दर्जन से अधिक अन्य लोगों को भी पुलिस ने उठाया है। इस कार्रवाई में मादक सामग्री, पैसे भी जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई बार तो ऐसे थे, जो बिना लाइसेंस संचालित हो रहे थे। 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि, कई अवैध डांस बार रात भर चल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेकी शुरू की और कार्रवाई को अंजाम दिया। कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी से पहले हर थाने में संचालित बारों की सूची मंगवाई गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

एक रात में होती थी 10 लाख से ज्यादा की कमाई
पुलिस ने बताया कि जयपुर में संचालित इन दो दर्जन से ज्यादा बारों की एक रात की कमाई 10 लाख से अधिक थी। यहां लोगों को पैसे लुटाने के लिए मजबूर किया जाता था। लोगों को बियर परोसी जाती थी, वहीं कई जगह पर अन्य तरह के नशे का भी कारोबार होता था। अधिकारियों का कहना है कि बार बालाओं पर पैसे लुटाने के लिए कैश भी बार के अंदर मिलता था। यहां आपको पेटीएम करना होता था और नोटों की नई गड्डी मिल जाती थी। एक बार में कम से कम पांच हजार रुपये लेने पड़ते थे। जिन लोगों के पास नोटों की गड्डी होती थी, बार बालाएं उनके पास आकर उन्हें पैसे लुटवाने के लिए मजबूर करती थीं। अधिकारियों ने बताया कि इन डांस बार के कारण युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही थी। पैसे लुटाने के लिए युवक चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here