इस तरह बनाये स्पेशल गुजराती कढ़ी – 24×7 Khabre Fatafat

0
46

आज अगर आप कुछ बहुत टेस्टी बनाकर खाना चाहते हैं तो आप गुजराती कढ़ी बना सकते हैं। यह बनाने में आसान है और खाने में बहुत बेहतरीन। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

गुजराती कढ़ी बनाने के लिए सामग्री-
3/4 कप खट्टा दहीं
2 कप पानी
2½ टेबलस्पून बेसन
1 टीस्पून पीसी हुई हरी मिर्च-अदरक
1/2 टीस्पून पीसा हुआ लहसुन, वैकल्पिक
1 टेबलस्पून चीनी
नमक
तडका के लिए:
1 टेबलस्पून तेल या घी
1/4 टीस्पून जीरा
1/8 टीस्पून मेथी
1/4 टीस्पून राई
2-3 लोंग, वैकल्पिक
1 दालचीनी, दो टूकडों में तोडी हुई
1 सूखी लाल मिर्च, दो टूकडों में तोडी हुई, वैकल्पिक
7-8 करी पता
हरा धनिया, सजाने के लिए

गुजराती कढ़ी बनाने की विधि- सबसे पहले एक कटोरे में हेंड ब्लेंडर का उपयोग करके दहीं और बेसन साथ में मुलायम होने तक फेंटे। ध्यान रहे कि मिश्रण में गट्ठे न बनें। उसमें 2 कप पानी डालें और फिर से फेंट लें। इसके बाद एक मध्यम आकार के गहरे पैन/कडाही में दहीं-बेसन का बनाया हुआ मिश्रण डालें और उसे मध्यम आंच पर उबाल आने के लिए रखें। अब इसमें पीसी हुई हरी मिर्च-अदरक की पेस्ट, पीसा हुआ लहसुन, चीनी और स्वाद अनुसार नमक डालें। इसके बाद उसे चम्मच से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट के लिए या बेसन की कच्ची खुश्बू आनी बंध हो जाए तब तक पकाएं। ध्यान रहे मिश्रण पानी जैसा पतला होना चाहिएं। वहीं अगर जरूरत लगे तो उसमें और 1/2 कप पानी डालें। इन सभी के बीच, एक छोटे तडका पैन/कडाही में तडका बनाने के लिए तेल या घी गरम करें। उसमें राई और मेथी डालें, जब वे फूटने लगे, तब उसमें दालचीनी, लोंग, जीरा, सूखी लाल मिर्च और करी पता डालें; उन्हें धीमी आंच पर 30-40 सेकंड के लिए भून लें। अब गैस बंद कर दें और तडके को गुजराती कढ़ी में डालें अच्छे से मिलाएं। इसके बाद उसे 2-3 मिनट के लिए उबलने दें। गैस बंद कर दें और बारीक कटे हुए हरे धनिये से सजाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here