Rajasthan: शक्कर से भरा ट्रेलर पलटा, आग लगने से 200 बोरियां जलकर खाक, चालक गंभीर घायल

0
48

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:27 PM IST

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर चीनी से भरा एक ट्रेलर पलटा और उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। आग लगने से चीनी की 200 बोरियां जलकर खाक हो गईं।  

आग लगने के बाद इस तरह जला ट्रेलर।

आग लगने के बाद इस तरह जला ट्रेलर।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

रायपुर के झाला चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर शक्कर से भरा ट्रेलर पलट गया। पलटने के बाद ट्रेलर में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगा। इसके में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

  

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 162 ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया था। उसमें करीब 800 बोरी शक्कर भरी हुई थी। आग लगने से 200 अधिक बोरी शक्कर जलकर खाक हो गई। आग लगने से ट्रेलर चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। समय रहने लोगों ने चालक को ट्रेलर से बाहर निकाल लिया और पुलिस की सहायता से अस्पताल भेजा। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here